ठंडा पानी पीना क्यों हानिकारक है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 15:28

दरअसल, ठंडा पानी शरीर से फैट को रिलीज नहीं कर पाता है, जिस वजह से शरीर सुस्‍त रहता है और एनर्जी लेवल डाउन हो जाता है। ठंडे पानी पीने से आपकी आवाज भी खराब हो सकती है। ठंडा पानी गले में इन्फेक्शन पैदा करने के साथ कफ का कारण भी बन सकता है। कफ से बुखार और खांसी भी हो सकती है।

बहुत अधिक ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। जिससे व्यक्ति को खाना पचने में दिक्कत होने की वजह से कब्ज, पेट दर्द, जी मिचलाना, पेट फूलना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ठंडा पानी शरीर के फैट को सख्त बना देता है, जिससे वसा को जलाने में समस्या आने लगती है।

ठंडा पानी पीने के नुकसान :-

1. ठंडा पानी आपको पीने में भले ही मजा देता है और साथ ही आपकी प्यास को भी मिटाता हो लेकिन इसके पीने से आपके दिल पर बुरा प्रभाव पड़ सकते है. दरअसल ठंडा पानी आपके दिल की गति को कम कर देता है जिससे आपको दिक्कत हो सकती है,

2. ठंडा पानी से आपको पेट की समस्या भी सकती है, इसके पीने से आपको पाचन में कई सारी दिक्कतें आएंगी. ठंडा पानी लेने से नसें सिकुड़ जाती है जिस वजह से पाचन में दिक्कत होती है, इसी वजह से पेट की समस्याएं आती है.

3.ठंडा पानी आपके गले के लिए भी अच्छा नहीं है. कई बार इससे पानी पीने से श्वसन तंत्र में म्युकोसा नाम की सुरक्षात्मक परत संकुलित हो जाती है, जिससे गला ख़राब हो सकता है.

4.अगर आपको कब्ज की समस्या है तो ऐसे में आपके ठंडा पानी बिल्कुल भी नहीं पानी चाहिए. अगर आप ठंडा पानी पीते हैं तो इससे कब्ज और बवासीर जैसी समस्या हो सकती है.

5. अगर आप पोषक आहार लेने के बाद ठंडा पानी पी लेते हैं, तो समझ जाईए कि आपने कुछ पोषक आहार नहीं खाया. दरअसल हमारे शरीर का तापमान 37 डिग्री होता है और अगर आप ठँडा पानी लेते हैं तो उससे शरीर के तापमान के बराबर लाने में शरीर को ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info